Posts

Showing posts from September, 2021

बस्तर में धर्मांतरण के शुरुवात की एक विवेचना । - तेजस्वी

बस्तर में धर्मांतरण की एक विवेचना : बस्तर को सदैव ही लोक संस्कृति व सभ्यता आदिवासी पुरातन मान्यताओं से भरा पूरा एक भूमि के रूप में देखा जाता है । पर विगत कुछ दशकों से इस भूमि पर भी विदेशी पाश्चात्य संस्कृति का हस्तक्षेप लगातार बढ़ता दिख रहा है । बड़ी संख्या में लोगों का धर्मांतरण हो रहा है और इसमें ईसाई मिशनरिया बड़े पैमाने  पर काम करते दिख रही है। कई आदिवासियों को पथ भ्रमित करते हुए उन्हें उनकी मूल संस्कृति से दूर करके धर्मांतरण किया जा रहा है , और आने वाले वर्षों में यह एक विकराल भयावह रूप लेता दिख रहा है । अपनी मूल जड़ से जुड़े आदिवासी जोकि देव गुड़ी में अपने देवी देवताओं की पूजा करते हैं आज भी अपनी पुरातन संस्कृति और मान्यताओं को अपनी धरोहर के रूप में धारण किए हुए हैं , उनको लगातार ईसाई मिशनरियों व उनके द्वारा धर्मआतरित लोग परेशान करते आ रहे हैं और अब इनके बीच एक टकराव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है ।   ईसाई मिशनरियों द्वारा किए जा रहे इस धर्मांतरण को अगर समझना है तो हमें इनके शुरुआत से लेकर वर्तमान की परिस्थिति को जानना होगा । इतिहास   : 1910 के आसपास की बात है ...