सनातन - एक संगठित धर्म
संगठित सनातन वर्तमान समय अर्थात 21वीं सदी या फिर हम कहें कि आधुनिक कलयुग में सनातन धर्म के बारे में जो सबसे बड़ी समस्या बताई जाती है वह है सनातन धर्मियों का एकत्र या फिर संगठित ना होना । हमें लगातार दिखाया जाता है कि सनातन धर्मी अलग-अलग प्रकार के जातियों तथा पंथ्यों में बटे हुए । पर अगर ध्यान दे कर और अलग-अलग उदाहरण से देखा जाए तो शायद सनातन धर्म आज भी विश्व का सबसे संगठित धर्म है । वर्तमान समय में कुल 57 इस्लामिक बहुसंख्यक देश हैं , जिसमें अधिकांश का संविधान भी इस्लामिक कानूनों पर आधारित है । दुनिया में कुल मिलाकर 106 देश ऐसे हैं जिनमें बहुसंख्यक आबादी ईसाई धर्म को मानती है और उनमें भी 13 देश ऐसे हैं जो इसी मूल्यों पर आधारित है । अगर आप ध्यान देंगे तो ऐसे कितने देश हैं जो हिंदू धर्म पर आधारित है या फिर जहां पर बहुसंख्यक आबादी हिंदू है , तो आपको देखने को मिलेगा की दुनिया में केवल दो देश ऐसे हैं जहां पर बहुसंखयक आबादी हिंदू है , और उसमें से भी संविधानिक रूप से देश हिंदू मूल्य पर आधारित नहीं है । एक नेपाल देश था जो हिंदू धर्म को आधिकारिक धर्म मानता था परंतु ...